नशे में मरीज की ड्रेसिंग करने वाले वार्ड बॉय की सेवा समाप्त, जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन
नशे में मरीज की ड्रेसिंग करने वाले वार्ड बॉय की सेवा समाप्त, जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन
जशपुर: जशपुर जिला अस्पताल में नशे की हालत में मरीज का इलाज (ड्रेसिंग) करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई जांच के बाद संबंधित जीवन दीप समिति के वार्ड बॉय को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में वार्ड बॉय भारी नशे में धुत होकर मरीज का ड्रेसिंग करते दिख रहा था, जिससे जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे। मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम के विपरीत और घोर लापरवाही माना। 29 अगस्त 2026 को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उक्त कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
संपादकीय एवं विज्ञापन सूचना
अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाएं आवाज!
जीरो टॉलरेंस की सरकार में क्या आपके क्षेत्र में शासन-प्रशासन की लापरवाही, भ्रष्टाचार या जनसमस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है? प्राइम पल्स न्यूज आपकी आवाज बनने के लिए तत्पर है।
-
न्यूज़ एवं वीडियो भेजें: यदि आपके पास क्षेत्र की किसी भी समस्या, घटना या गड़बड़ी से जुड़ा कोई वीडियो या जानकारी है, तो तुरंत हमसे साझा करें।
-
विज्ञापन हेतु संपर्क करें: अपने व्यवसाय, दुकान, संस्था या सार्वजनिक संदेश का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया (Facebook, WhatsApp) एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पूरे क्षेत्र में कराएं।
समाचार हेतु संपर्क करें: [ मोबाइल नंबर 9424184404/ WhatsApp नंबर 9424184404]














